फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलसेल कपड़ा कारोबारी की दुकान हड़पने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहर स्थित कपड़ा मार्केट में होलसेल कपड़ा कारोबारी की दुकान को नाजायज तरीके से हड़पने व कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना अंबाला सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी अंबाला को को दी शिकायत में हरिश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-9, शहर का निवासी है और कपड़ा मार्केट में उसकी नवरंग नाम से होलसेल की दुकान है। उसके साथ इसी मार्केट में उसकी चाची सुदेश, बड़ा भाई गोविंद लाल, छोटा भाई रविंद्र सिंह, भाभी जसविंद्र कौर, भतीजा कवनीत और उसकी पत्नी पूनम की भी दुकानें हैं। उनकी दुकानों पर उनके बच्चे भी साथ में बैठते हैं। वह कई वर्षों से अंबाला कपड़ा मार्केट में कपड़े की दुकान करते हैं। इन्होंने कब्जा करने की नीयत से उसे धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें