अंबाला में पड़ रही कडाके की ठंड में अपने गणत्वय व स्कूल जाते छात्र
- फोटो : Ambala
पिछले चार दिन से पारा लगातार नीचे जा रहा है। ठंड बढ़ने और सुबह व रात को धुंध बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी हुई है। मुख्य मार्गों पर कई जगह यातायात प्रभावित हो रहा है। बाजारों में ठंड का असर साफ दिख रहा है। यहां लोगों की चहल कदमी कम है, क्योंकि बच्चे और बुजुर्ग सर्दी की वजह से घरों में दुबके हैं।
वहीं रेडक्रॉस सचिव विजय लक्ष्मी से जब व्यवस्था बारे जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि जिन लोगों के सिर पर छत नहीं है, ऐसे जरूरतमंद सौ से 150 लोगों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था सेवा सदन में की गई है। एक पुरानी बस अंबाला शहर के रेलवे स्टेशन के समीप खड़ी की गई है। इसमें 15 से 20 लोग रात्रि ठहराव कर सकते हैं। इनमें बिस्तर, कंबल की सुविधा के अलावा सुबह के समय स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से चाय व लंगर की भी व्यवस्था की गई है।
अंबाला में पड़ रही कडाके की ठंड में कुछ इस तरह से रंगिया मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ?- फोटो : Ambala