फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को महंगाई और टैक्स में राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा मार्च में पेश करने वाले बजट से कारोबारियों को ढेरों उम्मीदें हैं। आने वाले बजट से व्यापारी आस लगाए बैठे हैं कि कोरोना काल में जो कारोबार की कमर टूट गई थी उसे दोबारा से खड़ा करने के लिए संजीवनी मिले। कारोबारियों का कहना है कि टैक्स में छूट के साथ-साथ बढ़ती महंगाई पर भी रोक लगानी चाहिए। साथ ही रोजगार को बढ़ावा देेने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

मंदी की मार के कारण नौबत यह आ गई है कि व्यापारी भारी ऋण के बोझ में दबा पड़ा है। जिस कारण आर्थिक मंदी बढ़ती जा रही है। सरकार को कारोबार सरल के लिए विशेष प्रावधान करना चाहिए। विशेष पैकेज भी देने चाहिए, ताकि बाजार 2 साल पुरानी वाली रफ्तार से चल सके।
- राजीव गुप्ता, कारोबारी
देश के लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। कोरोना के कारण हजारों लोगों का रोजगार छिन गया है। ऐसे में इस बार बजट से काफी उम्मीद है। सरकार को बजट से बेरोजगारी पर वार करना चाहिए। यदि इसका समाधान किया जाए, तो हर क्षेत्र में उछाल आएगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही किसी भी कर में वृद्धि न की जाए।
विज्ञापन

मदन खेड़ा, कारोबारी
व्यापार करने और कर में छूट देनी चाहिए। साथ ही सरकार को बजट में महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए काम करना चाहिए। आज महंगाई अपने चरम पर है। हर वस्तु आम लोगों के हाथ से बाहर होती जा रही है। महंगाई के कारण कच्चे माल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कारोबार चलाने की चिंता भी सताने लगी है।
विज्ञापन

रमेश वीरमनी, कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें