द एसडी विद्या स्कूल छावनी में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शनिवार समापन हो गया। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 7 दिनों के दौरान की गई गतिविधियों का एक वीडियो भी बनाकर प्रस्तुत किया गया। स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की व उनको विभिन्न श्रेणियों में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। लक्ष्य और अवनी को बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवक, रश्मि को मेहनती स्वयंसेवक, पार्थ दुआ को अनुशासित बच्चे का, दीया चौहान को साइलेंट कार्यकर्ता, लावण्या और अनुष्का को कुशल स्वयंसेवक तथा महक को कुशल ग्रुप लीडर के लिए प्रशस्तिपत्र दिया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सह जिला एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक विजय कुमार ने स्कूल के शिक्षकों और छात्र स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। समारोह में निर्देशक प्राचार्या नील इंद्रजीत कौर संधू, स्कूल की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका मलिक, एनएसएस टीम सदस्य अमित शर्मा, सुषमा मदान, कनिका कौशिक व अमित वर्मा उपस्थित थे।