फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल मिलेनियम में मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी स्थित लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल अंबाला में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए कई तरह की मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई। बच्चे डॉक्टर, पुलिस, गृहिणी, किसान इत्यादि की वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने उत्साह के साथ अपना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने भी एक कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन

साथ ही बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया कि बाल दिवस 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। स्कूल के चीफ लर्निंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रमनदीप कौर मुंडी (रिटायर्ड) ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें