फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बुलेट सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
मृतक विक्रम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
दोसड़का सढ़ौरा मार्ग पर डुलियाना गांव के निकट कार चालक ने बुलेट सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बुलेट के पीछे बैठा दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने एमएम अस्पताल में दाखिल कराया। आरोपी कार चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मुलाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में रामपाल निवासी पपलौथा ने बताया कि शुक्रवार को उसके गांव का विक्रम सिंह व उसका दोस्त संजीव कुमार बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोसड़का से सढ़ौरा की तरफ जा रहे थे। वह भी अपनी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे निजी काम से धनौरा गांव जा रहा था।
डुलियाना गांव के पास सामने से एक कार ने गलत दिशा में आकर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। बुलेट सवार दोनों युवक उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में विक्रम सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त संजीव सिंह को लहूलुहान हालत में एमएम अस्पताल में उपचार के दाखिल कराया गया। मुलाना पुलिस ने विक्रम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें