फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला से लखनऊ कल से दौड़ेगी बस, 860 रुपये देना होगा किराया

विज्ञापन
छावनी बस अड्डा - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें इस रूट पर सफर करने के लिए न तो बसें बदलने की जरूरत होगी न ही ट्रेनों का इंतजार करना पड़ेगा। अब छावनी बस अड्डे से हरियाणा रोडवेज की बस के जरिए उन्हें सीधा लखनऊ पहुंचाया जाएगा। अंबाला डिपो ने बस संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार से लखनऊ के लिए बस शुरू हो जाएगी। अंबाला छावनी से लखनऊ तक का सफर करने के लिए यात्रियों को लगभग 860 रुपये खर्च करने होंगे। अंबाला से लखनऊ का सफर लगभग 760 किलोमीटर है। लखनऊ तक पहुंचने में मौजूदा समय में लगभग 11.30 घंटे का समय लगता है। बस के चलने से यात्रियों के समय में बचत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अंबाला डिपो से हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी और राजस्थान के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। मौजूद समय में छावनी बस अड्डे से रोजाना 100 से 150 बसों का आवागमन हो रहा है। इसमें दूसरे डिपो की बसें भी शामिल हैं। इस कारण अड्डे पर सवारियों की काफी भीड़ रहती है, लेकिन अभी तक सीधे लखनऊ तक के लिए कोई बस नहीं थी। अब डिपो ने सवारियों को राहत प्रदान करते हुए अंबाला से लखनऊ के बीच बस चलाने का फैसला किया है। बस का किराया, रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। उम्मीद जताई गई है कि मंगलवार को समय सारिणी जारी कर बस का संचालन कर दिया जाएगा।
यह होगा रूट व किराया
प्राप्त जानकारी अनुसार अंबाला से बस पहले बद्दी जाएगी और बद्दी से कुंडली, मानेसर रोड होते हुए दिल्ली और फिर लखनऊ पहुंचेगी। बस में दिल्ली तक किराया 260 रुपये है। दिल्ली से लखनऊ का किराया लगभग 600 रुपये है।
विज्ञापन

सवारियों की डिमांड पर सुविधा
अंबाला रोडवेज महाप्रबंधक मुनीष सहगल ने बताया कि बस सेवा को यात्रियों की डिमांड को देखते हुए शुरू किया जा रहा है। हालांकि, लखनऊ के लिए ट्रेन हैं, लेकिन हरियाणा रोडवेज बस की सेवा नहीं थी। कुछ यात्रियों ने इसके लिए सुझाव भी दिया था। यात्रियों का मानना है कि लखनऊ के लिए हरियाणा रोडवेज के अलावा कोई दूसरे डिपो की बस सेवा सुरक्षित और अच्छी नहीं हो सकती है। इसी के मद्देनजर इस बस सर्विस को शुरू करने का फैसला लिया गया है।
बस चलने से मिलेगी राहत
लखनऊ के लिए बस चलने से यूपी जाने वाले सवारियों को काफी राहत मिलेगी। यह अंबाला डिपो की पहली सेवा होगी जो इस सेवा से जुड़ेगी। बस का परमिट निर्धारित हो गया है। बस के चलने से विभाग को राजस्व की भी प्राप्ति होगी।
बस के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाप्रबंधक के आदेशानुसार पूरी प्रक्रिया अपनाई गई है। इस बस में दो चालक होंगे। बस का संचालन मंगलवार से हो सकता है। समय सारिणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- रामफल, डीआई, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें