फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अंबाला से लुधियाना रवाना होगी पहली अनारक्षित ट्रेन

विज्ञापन
यूटीएस काउंटर का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : Ambala
विज्ञापन
11 माह से बंद पड़े छावनी रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर सोमवार तड़के 4 बजे खुल जाएगा। सहारनपुर-ऊना हिमाचल और अंबाला-लुधियाना के बीच चलने वाली अनारक्षित ट्रेन के रेल यात्रियों के लिए शुरुआती दौर में चार टिकट विंडो खोली जाएंगी। रविवार टिकट को लेकर कंप्यूटर सहित अन्य साजो-सामान को दुरुस्त किया गया। सोमवार को अंबाला-लुधियाना के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 04503 सुबह 5.40 पर छावनी जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह लगभग 8.10 बजे लुधियाना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04504 लुधियाना से शाम 4.10 पर चलकर शाम 6.45 बजे छावनी जंक्शन पहुंचेगी। अंबाला से लुधियाना के बीच चलने वाली ट्रेन का ठहराव अंबाला शहर, शंभू, राजपुरा, सराय बंजारा, साधुगढ़, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, चावापायल, दोराहा, साहनेवाल और ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे आएगी स्टेशन पर
इसी प्रकार दूसरी पैसेंजर मेल/एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर से सुबह 6.30 बजे चलकर सुबह 8 बजे अंबाला छावनी और दोपहर 12.15 बजे ऊना हिमाचल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल से दोपहर 1.30 बजे चलकर शाम 5.35 बजे अंबाला छावनी और शाम 7.10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। सहारनपुर से ऊना हिमाचल के बीच चलने वाली ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, बराड़ा, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, राजपुरा, सरहिंद, मोरिंडा जंक्शन, कीरतपुर साहिब, आनंदपुर साहिब, नंगलडैम स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
नजर आई चहल-पहल
11 माह से बंद पड़े छावनी रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर पर एक बार फिर चहल-पहल नजर आएगी। अनारक्षित पैसेंजर ट्रेनें चलने से जहां आमजन को राहत मिलेगी। वहीं, रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। 22 मार्च 2020 से लगे लॉकडाउन के बाद से ही यूटीएस काउंटर पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे, हालांकि कोरोना वैक्सीन आने और हालात में सुधार होने के बाद 300 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसमें छावनी जंक्शन से निकलने वाली लगभग 53 जोड़ी लंबी दूरी की आरक्षित ट्रेनें शामिल हैं, लेकिन अब अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू होने से छात्रों, नौकरी पेशा लोगों व दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नहीं चलेगी वर्कमैन ट्रेन
कोरोना काल के दौरान मैमू और डीएमयू ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद था, लेकिन कर्मचारियों के लिए एक मैमू ट्रेन को वर्कमैन ट्रेन के तौर पर चलाया जा रहा था, ताकि लॉकडाउन अवधि के दौरान ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, रेलवे ट्रैक सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकें। इसलिए अंबाला-सहारनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच वर्कमैन स्पेशल के तौर पर 12 कोच की मैमू ट्रेन का संचालन किया गया था, लेकिन 22 फरवरी से चलने वाली सहारनपुर-ऊना हिमाचल के कारण अब वर्कमैन ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें