शहजादपुर। कुछ युवकों ने स्कूल से पेपर देकर घर जा रहे छात्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने छात्र के परिजनों की शिकायत पर तीन को नामजद करते हुए छह अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
शेरपुर गांव निवासी संजीव कुमार ने शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा रुद्रप्रताप सिंह मंगलवार को गांव से शहजादपुर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा का पेपर देने गया था। तीन बजे पेपर खत्म होने के बाद वह स्कूल से घर आ रहा था। रास्ते में शेरपुर गांव के रहने वाले कुछ युवकों समेत एक कार में सवार अन्य चार लड़कों ने उनके भतीजे पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होेंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।