फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन क्लब ने 4-1 तो दूसरे मुकाबले में अर्जुन ने 3-1 से जीत की हासिल

विज्ञापन
Aryan Club won 4-1 and Arjun won 3-1 in the second match. - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में जिला फुटबॉल संघ अंबाला की देखरेख में अंबाला नॉकआउट व लीग मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच आर्यन और मॉर्निंग क्लब के मध्य खेला गया। हाफ टाइम तक दोनों टीम 1-1 स्कोर पर थी। जोश के साथ मैदान में उतरे आर्यन क्लब ने एक के बाद एक गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। मैच में पूरी तरह अपनी पकड़ बना ली और इस तरह आखिरी में आर्यन क्लब ने यह मैच 4-1 से जीत लिया। साथ ही टीम ने चैंपियनशिप की लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला एनसीआर क्लब अंबाला शहर और अर्जुना क्लब के मध्य खेला गया। इसमें योग फेडरेशन के प्रधान राजिंद्र विज बतौर मुख्यातिथि रही, जबकि डीएफए अंबाला प्रधान बीएस बिंद्रा, हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन महासचिव ललित चौधरी, संयुक्त महासचिव अरविंद्र कुमार भी शामिल रहे। अर्जुन क्लब ने मैच के 15वें मिनट में स्कोर 1-0 कर दिया और एक बार फिर अर्जुन क्लब की तरफ से गोल कर स्कोर 2-0 किया गया। हाफ टाइम तक स्कोर 2-0 रहा। एनसीआर अंबाला सिटी ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया लेकिन अर्जुन क्लब की तरफ से एक गोल और कर मैच को 3-1 से जीत लिया। बुधवार को पहला मुकाबला आर्यनस क्लब और बद्रीनाथ एफसी, जबकि दूसरा मैच अर्जुना और अंबाला फुटबॉल क्लब के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें