फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala:कॉलोनियों में पानी निकासी न होने पर गुस्साएं लोगों ने किया अंबाला-जगाधरी हाईवे जाम, पुलिस मौके पर मौजूद

Sat, 28 Sep 2024 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला की अर्जुन नगर, आजाद नगर व कमल नगर के लोगों का कहना था कि उनकी कॉलोनियों में करीब एक माह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। करीब 20 दिन से सड़कों पर पानी जमा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला-जगाधरी हाइवे स्थित रामपुर मोड के निकट आसपास की आधा दर्जन कॉलोनियों ने पानी निकासी न होने को लेकर जाम लगा दिया। गुस्साएं लोग हाईवे की दोनों लेन पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंची इलाका पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं की महेश नगर थाना प्रभारी से ही तीखी नोंकझोंक हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारी पुलिस तैनात रहा। सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट से 10 बजे तक हाईवे का यातायात बाधित रहा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसमें अर्जुन नगर, आजाद नगर व कमल नगर के लोगों का कहना था कि उनकी कॉलोनियों में करीब एक माह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। करीब 20 दिन से सड़कों पर पानी जमा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें