फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ता को पढ़कर उसे मन से आत्मसात कर लें : विज

विज्ञापन
अंबाला शहर में आयोजित गीता जयंती समारोह में हयिणावी वाद्य बजाते कलाकार। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्रीमदभगवदगीता सफलता की कुंजी है। जब हम स्कूल में पढ़ते थे, उस समय सभी विषयों की एक कुंजी होती थी। गीता जीवन की कुंजी है, यदि हम गीता को पढ़ लें और उसे मन से आत्मसात कर लें। गीता में जिंदगी का सार है। गृहमंत्री आज रामबाग मैदान अंबाला शहर में गीता जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और उन्होंने यह अभिव्यक्ति अपने संबोधन में कही।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा व जजपा के शहरी अध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज ने वशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की। यहां पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, सीईओ जिला परिषद जगदीप ढांडा व एसडीएम हितेष कुमार ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि व वशिष्ठ अतिथि द्वारा श्रीमद्भगवद गीता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
गृहमंत्री अनिल विज ने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि गीता महोत्सव आज पूरे भारत में मनाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को अंबाला में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव समारोह में दीप प्रज्वलन व गीता जी के समक्ष पुष्प अर्पित करके इस कार्यक्रम का शुरू हुआ है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, सीईओ जिला परिषद जगदीप ढांडा व एसडीएम हितेष कुमार ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथियों को स्मृति चिन्ह, श्रीमदभगवदगीता व शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के साथ-साथ वशिष्ठ अतिथियों ने यहां पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। संचालन प्राध्यापिका ज्योति व रमा खन्ना ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में अनुभव अग्रवाल, एडवोकेट नम्रता गौड, राम रतन गर्ग, प्रीतम गिल, सुदेश जैन मिड्डा, संजय लाकड़ा, राज वालिया, ललित चौधरी, पूर्ण प्रकाश शर्मा, शशी, राकेश मक्कड़, मोनू चावला, डीआरओ राजबीर धीमान, डीडीपीओ रेणू जैन, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह, डा. सुखप्रीत, डा. हितेष, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, रैडक्रास सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी, जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, जिला बागवानी अधिकारी अजेश कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्मवीर, शिक्षा विभाग से राजकुमार राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें