फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एंबुलेंस प्रतियोगिता हुई शुरू

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडी कालेज में आयोजित एंबुलैंस प्रतियोगिता के दौरान मौजूद प्राचार्य व अन्य। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज अंबाला छावनी के प्रांगण में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एंबुलेंस प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआर शर्मा महासचिव राज्य शाखा के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के सभी जिलों से लगभग 70 टीमों के 360 प्रतिभागी से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शिविर के राज्य कोर्डिनेटर एवं प्रजा परिषद अधिकारी संजीव धीमान ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आपातकाल व आपदा के समय प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के सिखाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला शाखा अंबाला से विजयलक्ष्मी ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि राज्यपाल व महासचिव डीआर शर्मा ने जिला अंबाला को इस प्रतियोगिता कराने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि पुरुषों में महिलाओं के ठहरने के लिए अलग-अलग प्रबंध किए गए हैं उस अभी प्रतिभागियों के लिए स्काउट एवं गाइड में ठहरने की व्यवस्था की गई है और महिलाओं के लिए क्वालिटी होटल अंबाला कैंट में व्यवस्था की गई है सभी प्रतिभागियों व अतिथियों के लिए तीनों समय के भोजन की व्यवस्था भी राजा शाखा के सहयोग से की गई है।
प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से आमजन में सेवा की भावना जागृत होती है, ताकि हम जरूरतमंद व असहाय लोगों की सहायता कर उन्हें जीवनदान प्रदान करें । इस मौके पर संयुक्त सचिव आनंद जोशी ने बताया कि सैंट जोन एंबुलेंस एसोसिएशन के तहत फर्स्ट ऐड ब्रिगेड व एंबुलेंस ब्रिगेड बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला प्रश्न अधिकारी हरमेश चंद यूजर कोर्स काउंसलर सुमित सेपट, प्रोफेसर जेडी चौहान, सुमित गुलाटी अन्य जिलों के अधिकारी स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के कर्मचारी मौका पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें