फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर कुत्ता छोड़ने और हमले के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एनडीपीएस मामले में वांछित की तलाश में डेहा कॉलोनी पहुंची पुलिस टीम पर कुत्ता छोड़ने, तलवार लेकर हमला करने और आग लगाकर मारने के मामले में महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शिकायतकर्ता उपनिरीक्षक बलकार सिंह की शिकायत पर डेहा कॉलोनी वाली मंजीता, उसके पुत्र अलबख्श और गूंगा व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी का प्रभारी है। पुलिस इंस्पेक्टर नरेश कुमार का वीरवार को फोन आया कि डेहा कॉलोनी निवासी मंजीता एनडीपीएस मामले में वांछित है। वह वीरवार को मंजीता की तलाश के लिए उपनिरीक्षक ऊषा रानी, हवलदार सीमा, निर्मल सिंह और गाड़ी चालक ईश्वर सिंह के साथ डेहा कॉलोनी पहुंचे थे। इस दौरान मंजीता अपने घर से बाहर आई और अपने पुत्र को कह कर टीम पर कुत्ता छुड़वा दिया। मंजीता के परिवार के सदस्य तलवार लेकर चार-पांच साथियों के साथ आए और ललकारते हुए पुलिस को आग लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें