फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और मोबाइल छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी रजत व शिवम - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। धूलकोट के पास सुनसान जगह पर ऑटो रिक्शा चालक और उसके साथी ने एक युवक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीने थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान रजत पाल निवासी लक्ष्मी नगर शहर व शिवम निवासी चैन की मंडी कच्चा बाजार छावनी के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में आलम ने बताया कि वह मूलरूप से गांव बेतिया जिला चुआडी बिहार का रहने का निवासी है। अभी वह मलीया चंडीगढ़ में मजदूरी करता है और किराये के मकान में रहता है। 16 मार्च को वह अपने दो साथियों को छावनी रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद 12 बजे ऑटो में बैठकर चंडीगढ़ जा रहा था। ऑटो में उसके अलावा दो सवारियां और चालक का साथी बैठा था। ऑटो में बैठी दोनों सवारियां नारायणगढ़ मोड़ के पास उतर गई। इसके बाद ऑटो चालक सुल्तानपुर की तरफ चल दिया। जब वह सुल्तानपुर चौक पर पहुंचा तो उसने अपनी ऑटो को धूलकोट रेलवे स्टेशन की तरफ सुनसान जगह पर रोक दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जेब से मोबाइल फोन व करीब 5000 रुपये निकाल लिए। दोनों आरोपी उसे सुनसान जगह छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें