फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के लिए घर से निकली एक्टिवा सवार स्कूल टीचर को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
accident - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। घर से एक्टिवा पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकली प्राइवेट शिक्षिका को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

शाहाबाद मारकंडा की लक्की कॉलोनी न्यू मॉडल टाउन के रहने वाले साजन बहल ने बताया कि वह भी प्राइवेट जॉब में है। उसकी पत्नी सोनम भी कैंट के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। रोज की तरह सोनम बुधवार को भी ड्यूटी के लिए सुबह 8.30 बजे घर से निकली थी। एक्टिवा पर ही वह अक्सर स्कूल आती जाती थी। बताते हैं कि कैंट ओवरब्रिज पर ही किसी लापरवाह वाहन चालक ने सोनम की एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में सोनम का सिर बुरी तरह कुचल गया। शरीर के दूसरे अंगों पर भी चोटों के गहरे जख्म हैं। गहरी चोटों के कारण सोनम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे को अंजाम देने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए अब पुलिस दूसरे वाहन चालकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर माले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें