फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पे के जरिये 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गूगल पे के जरिये 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसपी अंबाला को गत 29 अक्तूबर को दी गई शिकायत में भुक्तभोगी सतीश कुमार ने कहा कि ठग ने उसके साथ गूगल पे जरिये 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। साइबर क्राइम पुलिस की जांच के बाद बलदेव नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि उसके पास गत 28 अक्तूबर को सुबह फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि वह मेरी जान पहचान का है। उसे किसी से 30 हजार रुपये लेने हैं। मैं आप के अकांउट में गूगल पे कर देता हूं। इसके बाद आप अपने खाते से पैसे निकालकर मुझे दे देना। इस पर मैंने सहमति दे दी। उसने कहा अपना गूगल पे खोल कर रखना और मुझसे 30 हजार रुपये तीन बार ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जब उसने अपना खाता चेक किया तो उसमें से 90 हजार रुपये कट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें