फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 22 हुए डेंगू के मरीज, 6 नए मामले सामने आए

विज्ञापन
22 dengue patients in the district, 6 new cases were reported - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में डेंगू मरीजों के साथ-साथ वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की लाइनें लंबी हो रही हैं। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि रोगों की रोकथाम के लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ डोर टू डोर जांच की जा रही है। बुधवार को जिले में 6 नए डेंगू के मामले सामने आए। इससे अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को नारायणगढ़, अंबाला कैंट, पतरेहड़ी, कालाअंब में 6 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके अलावा इससे पहले अंबाला शहर व गांव के क्षेत्र से कई डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार सबसे अधिक डेंगू के मरीज नारायणगढ़ से आ रहे हैं। मरीजों ने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक फोगिंग नहीं हुई है। वहीं डिप्टी सिविल सर्जन, डेंगू व मलेरिया, स्वास्थ्य विभाग, अंबाला के डॉक्टर संजीव सिंगला का कहना है कि
अब तक दो माह के भीतर 30 हजार घरों की जांच हो चुकी है। इस जांच के दौरान 6 हजार लोगों को नोटिस भी थमाए गए हैं। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका हाथ पर हाथ धरे बैठी है और अभी तक शहर में और दूसरे प्रभावी इलाकों में फोगिंग अभियान तक नहीं चला। वहीं, दूसरी तरफ अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालात यहां तक है कि अस्पतालों में जो मेडिसिन के डॉक्टर एक दिन में 60 से 70 मरीज देखा करते थे, उनके कमरे के बाहर यह संख्या करीब-करीब दोगुनी हो गई। ऐसा ही हाल बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर के कक्ष के बाहर भी है। जहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डॉक्टर भी मरीजों को खानपान और रहन-सहन का ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन

पहला केस आने के 10 दिन बाद जारी हुआ फोगिंग का शेड्यूल
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम को सीजन के शुरुआत में ही पत्र लिखकर फोगिंग करवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन नगर निगम कर्मचारियों लेट-लतीफी इस कदर जारी रही कि डेंगू का मामला मिलने के दस दिन बाद फोगिंग करने का शेड्यूल जारी हुआ है। इस दौरान प्रत्येक वार्ड में दो दिन तक फोगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन हालात यह हैं कि फोगिंग को लेकर नगर निगम की टीम गंभीर नजर नहीं आ रही है।
छह साल में डेंगू के मिले हैं इतने मामले
वर्ष 2015- 552
वर्ष 2016-582
वर्ष 2017- 328
वर्ष 2018- 110
वर्ष 2019- 124
वर्ष 2020- 42
हमने फोगिंग करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। वार्ड नंबर के अनुसार क्षेत्र में फोगिंग की जा रही है। जल्द ही पूरे नगर निगम क्षेत्र में फोगिंग का काम किया जाएगा, जिससे कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को खत्म किया जा सके।
- अमन ढांडा, डीएमसी, नगर निगम।
मेरी तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 30 हजार से अधिक घरों की जांच की गई और 6 हजार से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं। अभी तक 22 डेंगू के मामले सामने आए हैं। हम अब और तेजी से फील्ड के कार्य को बढ़ाते हुए लारवा की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन

- डॉक्टर संजीव सिंगला, डिप्टी सिविल सर्जन, डेंगू व मलेरिया, स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें