फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर बनने के लिए 20 हजार 974 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
20 thousand 974 took the exam to become a sub inspector - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर (पुरुष और महिला) की दो चरणों में परीक्षा हुई। दोनों ही चरणों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिले में दोनों ही सत्र के लिए कुल 29 हजार 875 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी। मगर, दोनों सत्र में कुल 20 हजार 974 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इतने परीक्षार्थियों के एक साथ अंबाला में पहुंचने के कारण अंबाला की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमा गई।
विज्ञापन

खासकर कैंट में फोरलेन काम चलने के कारण परीक्षार्थियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह तो लंबा-लंबा जाम लग गया। जिस संभालने में पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूट गए। सुबह और शाम के सत्र में आयोजित हुई परीक्षा में प्रत्येक सेंटर पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वहीं कई सेंटरों के बाहर ही परीक्षार्थियों के बैग रखने के लिए मनमाने वसूले गए।
यह रही परीक्षा की स्थिति
सुबह के सत्र में पुरुष परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी। सुबह के लिए अंबाला शहर और छावनी में कुल 51 केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 14 हजार 150 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी इसमें से केवल 9 हजार 463 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। ऐसे ही सुबह के सत्र में बराड़ा में बनाए गए 13 सेंटर पर 3 हजार 525 परीक्षार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसमें से 2 हजार 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। शाम के सत्र में महिलाओं के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए अंबाला सिटी व कैंट में 44 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 12 हजार 200 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। मगर इसमें से केवल 7 हजार 986 परीक्षार्थी ही परीक्षा केंद्र तक पहुंचे।
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके व नकल रहित संपन्न हुई है। परीक्षा केंद्र पर पूरी सुरक्षा रखी गई थी और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया था।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, उपायुक्त, अंबाला।

20 thousand 974 took the exam to become a sub inspector- फोटो : Ambala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें