फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : राजकीय कॉलेज कीओपन काउंसलिंग में विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला लेने का मौका

विज्ञापन
Mission Admission: Students will get a chance to take admission in Government College's Open Counseling - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत जिलेभर के राजकीय और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिले भर के कॉलेजों में दाखिले के लिए मंगलवार को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पोर्टल खोला जाएगा। इस दौरान जिन छात्रों का पहली व दूसरी लिस्ट में नाम नहीं आया है उन छात्रों को पहले खाली सीट पर दाखिला लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अगर सीट भर जाती है और छात्र को दाखिला लेने का मौका नहीं मिला तो छात्र किसी अन्य संकाय में दाखिले ले लिए फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य कॉलेज में भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में ओपन काउंसलिंग उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जिनका किन्हीं कारणों से राजकीय कॉलेज में दाखिला नहीं हुआ है।
सभी मुख्य राजकीय कॉलेजों में अधिकतर सीट भरी
जिलेभर के पांच राजकीय कॉलेजों में बीए और बीकॉम की अधिकतर सीट भर चुकी है। अब कुछ चुनिंदा सीट ही खाली रह गई हैं, लेकिन इस सूची में राजकीय महिला कॉलेज अंबाला सिटी का नाम शामिल नहीं है। क्योंकि इस कॉलेज में पहले ही बहुत कम छात्राओं ने दाखिले के लिए आवेदन किया था। इस कारण यहां पर छात्राओं को आसानी से सीट मिल जाएगी। बता दें कि जिलेभर के पांच राजकीय कॉलेजों में 3150 सीट पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। केवल राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट में ही 1100 सीट पर 80 प्रतिशत सीट पर दाखिला हो चुका है। इसके अलावा अन्य राजकीय कॉलेजों में भी अधिकतर संकायों में सीट भर चुकी है। अब जो खाली सीट है उम्मीद जताई जा रही है मंगलवार को सभी सीट फुल हो जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेजों की दाखिला को लेकर स्थिति काफी अच्छी है। कुछ ही संकाय ऐसे हैं जिनमें सीट थोड़ी ज्यादा खाली हैं। जबकि अधिकतर संकायों में सीट भर चुकी हैं, जो सीट खाली है, उम्मीद है कि मंगलवार को वो भी भर जाएंगी।
विज्ञापन

-संजीव चौहान, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज नारायणगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें