फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम में 16 लोगों ने सुनाया दुखड़ा, चेयरमैन ने दिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश

विज्ञापन
अंबाला शहर में बिजली निगम कार्यालय में जनता दरबार में लोगों की समस्याए सुनते बिजली अधिकारी - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का आयोजन किया गया। बैठक में 16 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इसमें सबसे अधिक शिकायतें अधिक बिल और घर के बाहर से गुजर रही तारों की थीं। उपभोक्ताओं द्वारा दी गई शिकायतों पर फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा ने सुनवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटाने के लिए संबंधित अधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिए गए। जबकि कई शिकायतों को पेंडिंग रख लिया गया। जिनपर अगली बैठक में सुनवाई की जाएगी। यह बैठक बलदेव नगर स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय में हुई थी। यहां पर उपभोक्ताओं ने बताया कि वह कई बार अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं।
इसके बाद भी उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ है। इसी कारण उन्हें मजबूरी में यहां आना पड़ रहा है। इस दौरान गांव मटहेड़ी शेखां के आए हरदेव सिंह ने बताया कि उनके प्लाट के ऊपर से बिजली निगम ने तारें जा रहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि उनके प्लॉट के ऊपर से जा रहीं तारों को जल्द से जल्द हटाया जाए। ऐसे ही बब्याल से आए मोहन लाल ने बताया कि उनका पिछले कई माह से बिल नहीं आया है और फिर सीधे ही 36 हजार का बिल भेज दिया। इसके लिए भी 6-6 हजार की किस्त बनाई गई थी। मगर दोबारा से जुर्माना लगाकर बिल भेज दिया गया है। जो कि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने मांग की है जो जुर्माना लगाया गया है उसे माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें