फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुआल रखने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या, पिता समेत चार की हालत गंभीर

Thu, 11 Nov 2021 09:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बनकटवा निवासी पड़ोही निषाद व उसके पट्टीदार जगरोपन के बीच मंगलवार की रात में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के टोला बनकटवा में मंगलवार देर रात दरवाजे के सामने पुआल रखने से नाराज लोगों ने एक युवक व परिवार के चार सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई, जबकि उसकी मां का इलाज लखनऊ में चल रहा है। युवक के पिता, पत्नी व भयहू बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मौत की जानकारी होने पर गांव पहुंची पुलिस ने पांच आरोपितों में से तीन को पकड़ लिया। देर रात सभी पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बलवा की धारा में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरहरी गांव के टोला बनकटवा में पड़ोही निषाद व जगरोपन निषाद पट्टीदार हैं। पड़ोही के दरवाजे के सामने नहर है। नहर की पटरी पर पड़ोही ने पुआल रखा है। मंगलवार शाम छह बजे पुआल रखने को लेकर दोनों पक्ष की महिलाओं में गाली-गलौज और मारपीट हो गई। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद पड़ोही का छोटा बेटा गोविंद सरहरी पुलिस चौकी पहुंचा और विवाद की सूचना दी।

चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बुधवार को कार्रवाई की बात कही। इसी दौरान दूसरा पक्ष दुबारा पड़ोही के घर पहुंचा और जो मिला उसे जमकर पीट दिया। गोविंद के अनुसार उसने पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। घर लौटते समय डॉयल 112 को सूचना दी। जब तक पुलिसकर्मी पहुंचे बबलू (35), पड़ोही, जानकी, मेवाती व गीता को पीटकर अधमरा कर दिया गया था।
विज्ञापन


डॉयल 112 की सूचना पर सरहरी पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा। बबलू व उसकी मां जानकी की हालत अति गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में बबलू की मौत हो गई। जबकि जानकी का इलाज लखनऊ में चल रहा है। जबकि पड़ोही, मेवाती व गीता मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।  

गुलरिहा एसओ चंद्रहास मिश्र ने बताया कि गोविंद की तहरीर पर पांच नामजद सचिन, अंगद, बालकेश, जगरोपन व रामसागर के खिलाफ बलवा, गैर इरादतन हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपित सचिन, रामसागर व अंगद को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक अदद कुदाल का बेंट व एक हॉकी स्टिक बरामद हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें