फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कुशीनगर एक्सप्रेस में ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गई महिला, आरपीएफ के जवान ने ऐसे बचाई जान

Sat, 25 Dec 2021 09:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरपीएफ जवान की इस सूझबूझ से प्रभावित होकर स्टेशन निदेशक ने जमकर तारीफ की और सभी को आगे इसी तरह से रेल हित में कार्य करने के लिए प्रेरणा लेने को कहा।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से एलटीटी जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस में एक महिला की जान आरपीएफ जवान की सतर्कता से बच गई। महिला शुक्रवार की रात चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी और अचानक से उसका पैर फिसल गया। पास ही खड़े आरपीएफ जवान की नजर महिला पर पड़ गई और फुर्ती दिखाते हुए जवान राजेंद्र ने महिला को ऊपर खींच लिया। महिला को ऊपर खींचने के साथ ही उसने महिला को कोच की ओर चढ़ा भी दिया।

विज्ञापन


महिला यात्री ट्रेन में सवार होकर चली गई लेकिन प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों और कर्मचारियों ने जवान की पहल की खूब सराहना की। इस पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने खूब तारीफ किए। आरपीएफ जवान की इस सूझबूझ से प्रभावित होकर स्टेशन निदेशक ने जमकर तारीफ की और सभी को आगे इसी तरह से रेल हित में कार्य करने के लिए प्रेरणा लेने को कहा।

ट्रेन चलने के बाद दौड़कर चढ़ने की कोशिश की

रोजाना शाम छह बजे जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर प्लेटफार्म नंबर-2 पर लगा दी गई थी। सभी यात्री सवार हो चुके थे और ट्रेन का सिग्नल हो गया। ट्रेन आगे बढ़ी ही थी कि पीछे से एक महिला दौड़ते हुए आई और कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगी।

इसी कोशिश के दौरान महिला का पैर फिसल गया। पैर फिसलने के साथ ही महिला का कोच के गेट से हाथ भी छूट गया। ठीक बगल में खड़े आरपीएफ जवान ने महिला को खींच कर कोच में ढकेल दिया। अगर समय जवान नहीं पहुंचता तो महिला ट्रैक पर गिर जाती और उसकी जान तक जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें