फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: महिला की मौत, जहर देकर हत्या का लगा आरोप

Fri, 22 Sep 2023 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो झंगहा (गोरखपुर)।

सार

 पिता का आरोप है कि जहर देकर हत्या करने के बाद ससुराल वाले दिखावे के लिए उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। इंद्रावती के 15 वर्षीय पुत्र रवि चौहान और 10 वर्षीय पुत्र गौरव पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
इंद्रावती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में झंगहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी इंद्रावती देवी (34) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंद्रावती सिलाई करके जीवन यापन करती थीं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंद्रावती देवी की बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर अस्प्ताल जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना इंद्रावती के गोरखनाथ के बनकटवा निवासी पिता रामवेलास चौहान को दी गई।

मौके पर पहुंचे पिता ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता रामवेलास चौहान ने बताया कि दामाद करम सिंह चौहान ने इंद्रावती को 15 दिन पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मायके में इलाज कराने के बाद इंद्रावती देवी बुधवार को सांय ससुराल चली गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: गीडा में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, दोस्त घायल; हेलमेट लगाते तो बच सकती थी जान
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि आए दिन पति मारपीट करता था। पिता का आरोप है कि जहर देकर हत्या करने के बाद ससुराल वाले दिखावे के लिए उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। इंद्रावती के 15 वर्षीय पुत्र रवि चौहान और 10 वर्षीय पुत्र गौरव पढ़ाई करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें