गोरखपुर में गीडा इलाके के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के करीब ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दोनों सहजनवां से बाइक से लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, गीडा क्षेत्र के बरहुंआ निवासी राकेश का 22 वर्षीय पुत्र रितिक कन्नौजिया गांव के साथी अरुण पुत्र जगदीश प्रसाद के साथ बाइक से सहजनवां से वापस घर आ रहा था। कालेसर जीरो प्वाइंट के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे रितिक कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई। अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें: नवल्स एकेडमी में भी गोलमाल, प्रिंसिपल-एकाउंटेंट पर 50 लाख हड़पने का केस
मौत की खबर से घर में चीख पुकार मच गई थी। रितिक ने हेलमेट नहीं लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सिर पर चोट लगने की वजह से ही मौत हुई है, अगर वह हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।