फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: पांच महीने बाद शुरू हुईं कक्षाएं तो परिसर में बढ़ी रौनक, विद्यार्थियों ने खूब की मस्ती

Wed, 18 Aug 2021 12:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कॉलेज से बाहर निकलती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब पांच महीने बाद मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में चलीं तो परिसर की रौनक बढ़ गई। संकायों में पहुंचे विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का हालचाल लिया और सेल्फी भी ली। कक्षाओं में भी विद्यार्थी ऑनलाइन के दिनों की यादें साझा करते रहे।
विज्ञापन


परिसर में विद्यार्थियों के आने पर शिक्षक भी खासे उत्साहित दिखे। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से संवाद किया और कोरोना काल के अनुभवों पर चर्चा की। परिसर में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया। ज्यादातर छात्रों ने मास्क लगाए थे और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते दिखे। डीवीएन पीजी कॉलेज सहित कई महाविद्यालयों में भी मंगलवार से ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया।

राजनीति विज्ञान व विधि विभाग में कक्षाएं आज से
विवि में राजनीति विज्ञान और विधि विभाग की आफलाइन कक्षाओं का संचालन बुधवार से शुरू होगा। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. रूसीराम महानंदा ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष और एमए अंतिम वर्ष की कक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार बुधवार से चलेंगी। विधि विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि एलएलबी प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर), द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर), तृतीय वर्ष (षष्ठम सेमेस्टर), एलएलएम प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर), द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) और पीएचडी के समस्त विद्यार्थियों को बुधवार से पढ़ने के लिए विभाग में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें