गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के देवरार तुला गांव में बीते दिनों एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर गोरखपुर पुलिस लाइन में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी दे रही थी। वहीं दूसरी ओर थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन शुरू हो गया।
आरोप है कि पुलिस ने जबरन तहरीर बदलवा दी और हत्या की जगह गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, 1 जून को दयानंद की हत्या कर दी गई थी। दरअसल, रात में भाई राजेश को गांव के कुछ लोग मारपीट रहे थे और इस दौरान ही दयानंद बचाने के आ गया।
उधर दबंगों ने राजेश को छोड़कर दयानंद की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में दयानंद की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है और आरोपितों को गिरफ्तार भा कर लिया है।
बुधवार को पुलिस इन आरोपियों के पकड़े जाने के बारे में जानकारी दे रही थी कि उधर थाने पर हंगामा शुरू हो गया। सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।