फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: कोरोना टीकाकरण में अव्वल रहा यह गांव, ग्राम प्रधान का हुआ सम्मान

Fri, 20 Aug 2021 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

भटगंवा में सभी को लग गया टीका। ग्रामप्रधान विष्णु श्रीवास्तव को बीडीओ ने किया सम्मानित। डुमरियागंज ब्लॉक में है भटगवां गांव।
विज्ञापन
ग्रामप्रधान विष्णु श्रीवास्तव को बीडीओ ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत भटगंवा में शत-प्रतिशत टीकाकरण कर लिया गया है। ब्लॉक की यह पहली ग्राम पंचायत है, जहां शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इस पर बीडीओ ने ग्रामप्रधान विष्णु श्रीवास्तव को सम्मानित किया।
विज्ञापन


बीडीओ ने निगरानी समिति और ग्रामीणों को बधाई दी और कहा कि इसी तरह जागरूकता का संदेश अन्य ग्राम पंचायतें भी दें। भटगंवा गांव अब अन्य गांवों के लिए नजीर बन गया है। ऐसा नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही लोगों ने टीकाकरण करवा लिया, बल्कि उसके लिए प्रधान विष्णु श्रीवास्तव उर्फ रामजी का काफी सहयोग रहा।
 
खुद वैक्सीन लगवाई, तब जागरूक हुए लोग
भटगंवा में 45 वर्ष से अधिक 702 और 18 से 45 साल के 1394, गर्भवती महिला 34 को वैक्सीन लग चुकी है। वर्तमान ग्राम प्रधान विष्णु श्रीवास्तव उर्फ रामजी का कहना है कि शुरू में टीकाकरण के लिए लोगों में बहुत ज्यादा भ्रांतियां थीं। इस लिए 60 से अधिक वर्ष आयु वालों ने वैक्सीन नहीं लगवाई।
विज्ञापन


जब 45 प्लस वालों का टीकाकरण शुरू हुआ तो उन्होंने सबसे पहले वैक्सीन लगवाकर मोबाइल पर स्टेटस लगाया। उसके बाद दिन भर में उनके पास करीब 60 फोन आए, जिन्होंने भ्रांतियों में पड़कर वैक्सीन को गलत बताया। ऐसे में उन्होंने लोगों को घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और नतीजा सामने है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें