फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी: गोरखपुर में 121 केंद्रों पर परीक्षा आज, 61230 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 28 Nov 2021 07:05 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

प्रथम पाली में 70 केंद्र पर 35306 तो दूसरी पाली में 51 केंद्रों पर 25924 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एक घंटा पहले से प्रवेश मिलेगा, गेट पर सघन तलाशी की जाएगी।
विज्ञापन
UPTET 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) की ओर से यूपी टीईटी-2021 का आयोजन रविवार को जिले के 121 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 61230 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी होगी।

विज्ञापन


सभी उम्मीदवारों को यूपीटीईटी प्रवेश पत्र 2021 का एक प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है और साथ ही उन्हें एक वैध फोटो आईडी भी लाना होगा। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले विद्यार्थियों को केंद्र पर प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा।

जिले के प्रथम पाली में 70 परीक्षा केंद्र पर 35306 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 51 परीक्षा केंद्रो पर 25924 परीक्षार्थी सम्मिलित होगे। प्रथम पाली प्रात: समय 10:00 बजे से 12:30 बजे एवं द्वितीय पाली समय 2:30 बजे से 5:00 बजे तक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। यूपीटीईटी का एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों को बांट कर 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र पर एक एक पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रशासन ने तैनात किया है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में आने वाले सभी फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी।
 

विज्ञापन

150 अंकों की होगी परीक्षा

यूपीटीईटी 2021 में चार विकल्पों के साथ बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिसमें से उम्मीदवार को एक सही उत्तर चुनना होता है। यूपीटीईटी 2021  में 150 अंक होंगे जहां प्रत्येक सही उत्तर को एक अंक मिलेगा। यूपीटीईटी 2021 में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। यूपीबीईबी द्वारा अस्थायी यूपीटीईटी 2021 उत्तर कुंजी 2 दिसंबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 6 दिसंबर, 2021 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती या आपत्तियां उठा सकेंगे।

दिसंबर में जारी होगा परिणाम
यूपीटीईटी 2021 के परिणाम 28 दिसंबर, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। यूपी टीईटी 2021 को उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है जो सामान्य श्रेणी के लिए 60 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 55 फीसदी है। यूपीटीईटी 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को एक पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसकी वैधता पांच वर्ष है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें