फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: बुआ-भतीजे की सरकारों ने प्रदेश की जनता को माफिया राज दियाः अमित शाह

Mon, 28 Feb 2022 09:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

अमित शाह ने कहा कि सपा-बसपा सरकार में प्रदेश विकास में नौवे पायदान पर खड़ा था, लेकिन योगी सरकार के दौरान प्रदेश दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बसपा और सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बुआ और भतीजे की सरकारों ने प्रदेश की जनता को सिर्फ माफिया राज दिया। पांचवें चरण के चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस का सफाया मतदाताओं ने कर दिया है। छठवें व सातवें चरण में भाजपा को प्रदेश की जनता तीन सौ के पार पहुचाएंगी। योगी की सरकार में दूध, चीनी, अदरक, आंवला आदि के उत्पादन में प्रदेश नंबर एक बना है। अमित शाह सोमवार को मेंहदावल नगर पंचायत के अंछिया में भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश का जनादेश मोदी के पक्ष में गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपना जनादेश डबल इंजन की सरकार को दिया था। योगी सरकार ने माफियाओं को जेल मे डालने का कार्य किया। उन्होने मतदाताओं को अगाह करते हुए कहा कि यदि आप से कोई भूल हुई तो अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी व आजम खान जैसे अपराधी जेल से बाहर होगें। 

अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार ने अपराधियों के कब्जे से दो हजार करोड़ की जमीन मुक्त कराने का काम किया। आज उन जमीनों पर गरीबों, निराश्रितों के लिए आवास बनाए गए हैं। सपा- बसपा सरकार में प्रदेश विकास में नौवें पायदान पर खड़ा था, लेकिन योगी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश अदरक, दूध, गन्ना, चीनी, आंवला, हरे मटर जैसे उत्पादन में नंबर एक पहुंच गया। जबकि विकास में नौवें स्थान की जगह उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


 केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियां बताई
उन्होने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि 37 हजार करोड़ रुपये किसानों के सम्मान निधि में खाते में भेजा गया। एक करोड 41 लाख परिवारों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिया गया। पहले रमजान व मोहर्रम पर 24 घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन योगी सरकार में लोगों को हर त्योहार पर 20 से 24 घंटे बिजली दी जा रही हैं। सपा व बसपा ने विद्युत आपूर्ति को भी धर्म पर तय कर दिया था, लेकिन मोदी- योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के सपने को साकार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें