जिला बचत अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को 2400 लोगों में से 100 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनमें 28 पीठासीन अधिकारी, 14 मतदान अधिकारी प्रथम, 29 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं 29 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं।
दूसरे चरण के मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के चौथे दिन बुधवार को 976 पोस्टल मत पड़े। सर्वाधिक मत फिर गोरखपुर शहर में ही पड़े। प्रशिक्षण के अब तक के चार दिनों में तीन हजार 610 वोट डाले जा चुके हैं। चौथे दिन के प्रशिक्षण में 100 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर इनके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी के साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में 72, पिपराइच में 67, गोरखपुर शहर में 338, गोरखपुर ग्रामीण में 156, सहजनवां में 58, खजनी में 58, चौरीचौरा में 87, बांसगांव में 66 व चिल्लूपार में 74 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाले।
जिला बचत अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को 2400 लोगों में से 100 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनमें 28 पीठासीन अधिकारी, 14 मतदान अधिकारी प्रथम, 29 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं 29 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। उधर एफआईआर की तैयारी शुरू होने के भय से पिछले तीन दिनों में अनुपस्थित रहे मतदान कार्मिकों में से 51 लोगों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। बृजेश यादव ने बताया कि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 27 फरवरी तक जारी रहेगा।
बुजुर्गों को मतदान कराने कल से घर-घर जाएंगी पोलिंग पार्टियां
दिव्यांग एवं 80 साल से ऊपर उम्र के बुजुर्गों को इस बार घर से मतदान की सुविधा दी गई है। जिले में 65 हजार से अधिक लोगों को विकल्प चुनने का मौका दिया गया था, लेकिन इनमें से 730 लोगों ने ही घर से वोट देने का विकल्प चुना था। घर-घर जाकर वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियों का गठन कर लिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में दो पोलिंग पार्टियां लगाई जा रही हैं। इन मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को होगा। तीन दिनों में यह विकल्प चुनने वाले सभी मतदाताओं के घर जाकर मतदान संपन्न कराना होगा।
विधानसभा क्षेत्र अब तक पड़े वोट
कैंपियरगंज 261
पिपराइच 236
गोरखपुर शहर 1054
गोरखपुर ग्रामीण 597
सहजनवां 309
खजनी सुरक्षित 233
चौरीचौरा 213
बांसगांव सुरक्षित 322
चिल्लूपार 385