फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से पांच महिलाएं घायल, चालक भी चोटिल

Mon, 27 Sep 2021 09:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

देर रात सड़क पर टहलने निकली महिलाओं को रौंदते हुए बाइक सवार भी कुछ दूरी पर जाकर गिर गया, जिससे वह भी चोटिल हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से सड़क पर टहलने निकली पांच महिलाएं घायल हो गईं। इसके बाद चालक खुद भी बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। खोराबार पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार रात में करीब साढ़े नौ बजे की है।
विज्ञापन


सिंघाड़िया निवासी रियाज चौधरी (25) सुबाबाजार की तरफ से जंगल सिकरी बाईपास की ओर जा रहा था। ज्यों ही जंगल सिकरी गांव के समीप स्कूल के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सड़क पर टहलने निकलीं रानी (27), पूजा (22), पूनम देवी (32), आशा (35) व संजना बाइक की चपेट में आ गईं।

इस हादसे के बाद चालक रियाज खुद भी बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को पीएचसी खोराबार लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें