फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कत्ल: उमेश ने लड़की पर तेजाब फेंककर की थी हत्या, 10 साल बाद भाइयों ने लिया बदला

Wed, 15 Nov 2023 12:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवक की मारपीट कर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन
गीडा में हत्या करने के आरोपी सिकंदर-उपेंद्र और मृतक उमेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपरी गांव में दिवाली की रात हुई वारदात के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा होती रही। बताते हैं कि उमेश चौहान आरोपी युवकों की बहन से एकतरफा प्रेम करता था। करीब 10 साल पहले उमेश ने युवती और उसके भाई उपेंद्र पर तेजाब फेंक दिया था। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई थी। तभी उपेंद्र ने बहन की हत्या का बदला लेने की ठान ली।

दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था उमेश

पिता शंभू के मुताबिक, उमेश ने पत्नी मंजू को बताया था कि दोस्त राजू का फोन आया है, वहीं जा रहा है। कुछ देर में लौट आएगा। जब उमेश काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया। मोबाइल फोन की पहली बार घंटी बजी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बंद हो गया। परिजन गांव में खोजने निकले तो एक शख्स ने बताया कि उपेंद्र और सिकंदर से उसका विवाद हो रहा था। फिर रास्ते में खून मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोकशी की आशंका में पहुंची पुलिस, अधेड़ की मौत

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, गीडा क्षेत्र के पिपरी निवासी शंभू चौहान कोटेदार हैं। उनका बेटा उमेश चौहान (35) दिवाली की रात अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह घर से थोड़ी दूरी पर खून का निशान देख परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोस के दो सगे भाइयों सिकंदर और उपेंद्र पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  भाइयों ने बहन की हत्या का लिया बदला: कोटेदार के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, शव नदी में फेंका

पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उमेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद शव बाइक पर रखकर बाघागाड़ पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नदी में शव की तलाश शुरू की लेकिन, देर शाम तक कुछ पता नहीं चला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें