जनपद सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर से रुधौली होते हुए कई बसें पिछले कुछ सालों से लखनऊ तक की सवारियां ढो रहीं हैं। इनके पास टूरिस्ट का परमिट होता है। लेकिन अनियमित तरीके से ये वाहनों से प्रतिदिन चलने वाली सवारियों को ले जाती हैं और ले आती हैं।
सूत्र बताते हैं कि जब किसी उच्चाधिकारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर इन बसों की चेकिंग कराई जाती है तो विभाग से बस मालिकों को सूचना मिल जाती है। जिससे ये बसें रूट बदलकर सवारियों को लखनऊ तक लाती और ले जाती हैं। वाल्टरगंज एसओ के अनुसार, बुधवार को जो बस हादसे का शिकार हुई उस बस का परमिट टूरिस्ट बस का है।
कोहरे में क्या करें
- यातायात के सभी नियमों का हर हाल में पालन करें
- इंडीकेटर का लगातार प्रयोग करें
- घने कोहरे में सड़क पर दायीं ओर रंगे हुए रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे बढ़ें।
- वाहन पर रेडियम स्टीकर्स जरूर लगाएं
- कोहरे की बूंदों से सड़क गीली हो जाती है, आगे के वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से टकराने का खतरा रहता है, ऐसे में आगे जा रहे वाहन से अपने वाहन की दूरी रखें
- वाहन में फॉग लाइट जरूर लगवाएं, लिंक मार्ग से हाई-वे पर जाते वक्त सड़क के दोनों ओर जरूर देखें
ऐसा बिल्कुल न करें
- वाहन कभी बीच सड़क पर न खड़ा न करें।
- वाहन को ओवरलोड करने के बाद न चलाएं।
- वाहन की रफ्तार ज्यादा तेज न रखें।
- वाहन चलाते वक्त चालक बात न करें।
- क्षमता से ज्यादा समय तक वाहन न चलाएं।
- नशा कर वाहन न चलाएं।
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
- संकरी पुलिया के आस-पास ओवरटेक न करें।
- सड़क पर वाहन लेकर स्टंट ना करें।
- वाहन चलाते समय नींद आने पर वाहन न चलाएं।