उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में मकान बनाने के लिए जमीन को लेकर पिता और भाइयों में सोमवार को मारपीट हुई। यह देखकर बीच-बचाव के लिए पहुंची बीमार महिला की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि कोई जाहिरा चोट नहीं है। काफी दिनों से लकवे के कारण काफी कमजोर हो गई थी। मृत महिला सुभावती पत्नी नंदलाल के पुत्र अजय कुमार ने तहरीर देकर ससुर पलटू, देवर शंभू, भतीजे कुलदीप, देवरानी सुभावती और शकुंतला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तेलियाडीह निवासी पलटू के पुत्र विजय व अजय अलग-अलग रहते हैं। दोनों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। आवास बनाने के लिए वे पिता से पुश्तैनी खेत में जमीन मांग रहे थे। मगर पिता व अलग रह रहे अन्य भाई इसका विरोध कर रहे थे। सोमवार को दोनों उस जगह मकान बनाने के लिए पहुंचे। इसी बीच उसके पलटू पुत्र आसरे अपने बेटे शंभू, बहू सुभावती, पोताकुलदीप, प्रदीप, गोविंद की बेटी अंजली व पत्नी शकुंतला के साथ लाठी, डंडा लेकर पहुंच गए।