राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गोरखपुर शहर के यातायात व्यवस्था में कई परिवर्तन किया गया है। कई रास्तों पर आवागमन प्रभावित रहेगा, तो कई जगह पर रुट डायवर्जन है। एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम ने बताया कि सुबह 6 बजे से बदलाव लागू हो गया है।
कार्यक्रम स्थल पर इन रास्ते से आएंगे वाहन
संतकबीर नगर, बस्ती की तरफ से आने वाले वाहन कालेसर जीरो प्वाइंट से उतरकर नौसड़, ट्रांसपोर्ट नगर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज चौराहा मोहद्दीपुर, पादरी बाजर, खजांची चौराहा, मेडिकल कालेज, झूगिंया तिराहा, भटहट होते हुए पिपरी कार्यक्रम स्थल पार्किंग नंबर 2, 3, 4, 5, 6 तक जाएंगे।
वाराणसी, बड़हलगंज की तरफ से आने वाले वाहन बाघागाड़ा से नौसड़, ट्रांसपोर्ट नगर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, पादरी बाजर, खजांची चौराहा, मेडिकल कॉलेज, झूगिंया तिराहा, भटहट होते हुए पिपरी कार्यक्रम स्थल पार्किंग नंबर 2, 3, 4, 5, 6 तक जाएंगे।
कुशीनगर की तरफ से आने वाले वाहन कोनी से कुसम्ही बाजार, एयरपोर्ट, नंदानगर क्रासिंग, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर कौवाबाग, पादरी बाजर, खजांची चौराहा, मेडिकल कॉलेज, झूगिंया तिराहा, भटहट होते हुए पिपरी कार्यक्रम स्थल पार्किंग नंबर 2, 3, 4, 5, 6 तक जाएंगे।
देवरिया की तरफ से आने वाले वाहन रामनगर करजहां होते हुए देवरिया बाइपास, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, खजांची चौराहा, मेडिकल कालेज, झूगिंया तिराहा, भटहट होते हुएपिपरी कार्यक्रम स्थल पार्किंग नंबर 2, 3, 4, 5, 6 तक जाएंगे।
पिपराइच रोड से कार्यक्रम में आने वाले वाहन पादरी बाजर, खजांची चौराहा, मेडिकल कालेज, झूगिंया तिराहा, भटहट होते हुये पिपरी कार्यक्रम स्थल पार्किंग नंबर 2, 3, 4, 5, 6 तक जाएंगे।