फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: आंबेडकर मोर्चा के आंदोलन में दिल्ली से आए तीन यू-ट्यूबर भी दबोचे गए, मीडिया मैनेज का बताते थे तरीका

Fri, 13 Oct 2023 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कमिश्नर दफ्तर परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन करने वाले आंबेडकर जन मोर्चा के कई नेताओं पर बिजली चोरी का भी केस दर्ज किया गया। आरोप है कि कटिया लगाकर माइक व लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया गया था। जिला प्रशासन की सूचना पर टाउनहाॅल बिजली घर के जेई ने आंबेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक श्रवण कुमार निराला समेत कई लोगों के खिलाफ बिजली थाने में देर रात तहरीर दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार फ्रांसिस नागरिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नर दफ्तर परिसर में आंबेडकर जन मोर्चा के बैनर तले घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन को हिंसक बनाने की साजिश थी। इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली में रहने वाले तीन यू-ट्यूबर भी आए थे। कैंट पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। खबर है कि एटीएस को भी जांच के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन


पता चला है कि तीनों आंदोलन के लिए मीडिया मैनेज और सोशल मीडिया पर भीड़ दिखाने का काम करते थे। यह भी सामने आया है कि इस तरह के आंदोलनों को हिंसक बनाकर सोशल मीडिया पर यही वायरल भी करते हैं। फिलहाल, पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 10 अक्तूबर को कमिश्नर दफ्तर परिसर में धरना देने के दौरान डीएम, एसएसपी ने ज्ञापन लिया था, लेकिन उनके जाते ही मामला उग्र होने लगा। कमिश्नर दफ्तर में तोड़फोड़ करने के साथ ही नाजिर व अन्य कर्मचारियों से मारपीट भी की गई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पीएफआई से जुड़े 75 लोग चिह्नित, गतिविधियों पर नजर

Trending Videos

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर पूर्व आईजी दादरी, आयोजन के नेतृत्वकर्ता श्रवण निराला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब तीन नए लोग हिरासत में लिए गए हैं। तीनों दिल्ली में रहते हैं और यू-ट्यूब चलाते हैं। इसमें से एक संतकबीरनगर के धनघटा का रहने वाला है और उसी के माध्यम से उसके दो अन्य साथी भी आए थे।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पांच दिनों में बढ़े सोने-चांदी के भाव..अभी और तेजी पकड़ेंगे
विज्ञापन

आंबेडकर मोर्चा के नेताओं पर बिजली चोरी का भी केस दर्ज

कमिश्नर दफ्तर परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन करने वाले आंबेडकर जन मोर्चा के कई नेताओं पर बिजली चोरी का भी केस दर्ज किया गया।

आरोप है कि कटिया लगाकर माइक व लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया गया था। जिला प्रशासन की सूचना पर टाउनहाॅल बिजली घर के जेई ने आंबेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक श्रवण कुमार निराला समेत कई लोगों के खिलाफ बिजली थाने में देर रात तहरीर दी।

इसे भी पढ़ें: नेपाल से चरस की तस्करी करने वाला दरोगा गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया

बुधवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बिजली थाने के राधेश्याम राय ने बताया कि जेई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वितरण खंड को इस प्रकरण में राजस्व निर्धारण व जुर्माना राशि का निर्धारण करने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें