पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर पूर्व आईजी दादरी, आयोजन के नेतृत्वकर्ता श्रवण निराला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब तीन नए लोग हिरासत में लिए गए हैं। तीनों दिल्ली में रहते हैं और यू-ट्यूब चलाते हैं। इसमें से एक संतकबीरनगर के धनघटा का रहने वाला है और उसी के माध्यम से उसके दो अन्य साथी भी आए थे।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: पांच दिनों में बढ़े सोने-चांदी के भाव..अभी और तेजी पकड़ेंगे
कमिश्नर दफ्तर परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन करने वाले आंबेडकर जन मोर्चा के कई नेताओं पर बिजली चोरी का भी केस दर्ज किया गया।
आरोप है कि कटिया लगाकर माइक व लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया गया था। जिला प्रशासन की सूचना पर टाउनहाॅल बिजली घर के जेई ने आंबेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक श्रवण कुमार निराला समेत कई लोगों के खिलाफ बिजली थाने में देर रात तहरीर दी।
इसे भी पढ़ें: नेपाल से चरस की तस्करी करने वाला दरोगा गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया
बुधवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बिजली थाने के राधेश्याम राय ने बताया कि जेई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वितरण खंड को इस प्रकरण में राजस्व निर्धारण व जुर्माना राशि का निर्धारण करने को कहा गया है।