इस तरह मिलेंगे अंक
सिटीजन फीडबैक
इस बार सिटीजन फीडबैक 1800 के बजाय 2250 अंक का होगा। ये कुल अंकों का 30 फीसदी है। इसके तहत छह विभिन्न तरीकों के माध्यम से सिटीजन फीडबैक के 600 अंक रहेंगे। इसमें स्वच्छता एप, क्यूआर कोड, वोट फॉर योर सिटी व फेस टू फेस फीडबैक शामिल है। इसके अलावा सिटीजन इंगेजमेंट (जागरूकता अभियान) के 160 अंक, बेस्ट प्रेक्टिस इनोवेशन के 150, स्वच्छता एप के 400 व सफाई सुरक्षा मित्र के 900 अंक निर्धारित किए गए हैं।
सर्विस लेवल प्रोग्राम
इस बार सर्विस लेवल प्रोग्राम 2000 के बजाए 3000 अंकों का होगा। सतत सफाई व्यवस्था व सफाई सुरक्षा मित्र के 900 और अलग-अलग कूड़ा कलेक्शन के 900 अंक और प्रोसेसिंग व निस्तारण के 1200 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें सेग्रीगेशन के 900 अंक, सस्टेनेबल के 900 अंक और डिस्पोजल के 1200 अंक शामिल रहेंगे।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 7500 अंकों का होगा। सिटीजन फीडबैक से लेकर सर्विस लेवल प्रोग्राम के अंकों में बढ़ोतरी की गई है। कई मानकों को पूरा करने की शुरुआत हो चुकी है।