फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में दिवाली तक मौसम रहेगा सुहाना, सुबह-शाम महसूस होगी ठंड

Tue, 31 Oct 2023 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में बीते दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट से फिर सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास भी होने लगा।
विज्ञापन
हल्की ठंड में बच्चों को इस तरह ढ़क कर निकल रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी तेज धूप तो कभी ठंड, फिलहाल शहर का मौसम कुछ ऐसा ही है। दो दिन से रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर दिवाली तक मौसम अनुकूल बना रहेगा। सुबह-शाम लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा।
विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट से फिर सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास भी होने लगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से रात के साथ दिन का भी मौसम सुहाना हो गया है।

इसे भी पढ़ें: घर से लापता बुजुर्ग की हत्या, खेत में फेंकी गई लाश मिली; पोस्टमार्टम में खुली हैवानियत
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान के बराबर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें