फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से दिल्ली मार्ग पर चल रहा मरम्मत का काम: रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी दस ट्रेनें, यहां देखे पूरा शेड्यूल

Thu, 23 Mar 2023 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

कैंट स्टेशन पर बुधवार को शाम पांच बजे के आसपास कुछ देर के लिए सिग्नल फेल हो गया। इसके चलते गोरखपुर-देवरिया रूट पर जो गाड़ियां जहां थीं, वहीं रुक गईं। ट्रेनें कुसम्ही, गौरीबाजार और चौरीचौरा स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के जीवधारा-पीपरा-चकिया स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते 21 से 26 मार्च तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 27 से 29 मार्च तक नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन


मार्ग परिवर्तन

  • भागलपुर से 27 मार्च को प्रस्थान करने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलाई जाएगी।
  • सहरसा से 29 मार्च को प्रस्थान करने वाली 15529 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलाई जाएगी।
  • कटिहार से 27 मार्च को प्रस्थान करने वाली 15705 कटिहार-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलाई जाएगी।
  • नई दिल्ली से 28 मार्च को प्रस्थान करने वाली 15706 नई दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • मुजफ्फरपुर से 27, 28 एवं 29 मार्च को प्रस्थान करने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलाई जाएगी।
  • आनंद विहार टर्मिनस से 26, 27, 28 एवं 29 मार्च को प्रस्थान करने वाली 12558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • मुजफ्फरपुर से 27 मार्च को प्रस्थान करने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दरभंगा से 27, 28 एवं 29 मार्च को प्रस्थान करने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बांद्रा टर्मिनस से 25 एवं 27 मार्च को प्रस्थान करने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 27, 28 एवं 29 मार्च को प्रस्थान करने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलाई जाएगी।


 

विज्ञापन

रि-शिड्यूलिंग

  • बरौनी से 23 मार्च को प्रस्थान करने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
  • मुजफ्फरपुर से 26 मार्च को प्रस्थान करने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

नियंत्रण
  • देहरादून से 25 मार्च को प्रस्थान करने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस हरिनगर-बापूधाम मोतिहारी के मध्य 150 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • पोरबंदर से 24 मार्च को प्रस्थान करने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बेतिया-बापूधाम मोतिहारी के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: सरोवर में सूख गया ‘अमृत’, कुछ में कीचड़, कहीं गिर रहा नाली का पानी

कैंट स्टेशन पर सिग्नल फेल, देर से पहुंचीं ट्रेनें
कैंट स्टेशन पर बुधवार को शाम पांच बजे के आसपास कुछ देर के लिए सिग्नल फेल हो गया। इसके चलते गोरखपुर-देवरिया रूट पर जो गाड़ियां जहां थीं, वहीं रुक गईं। ट्रेनें कुसम्ही, गौरीबाजार और चौरीचौरा स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इससे गोरखपुर आने वाली वाली आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

मौर्य और दादर आदि ट्रेनें दो से तीन घंटे विलंब से गोरखपुर पहुंचीं। यात्री परेशान रहे। मालगाड़ियों को पास कराने के चक्कर में भी कुछ यात्री ट्रेनें विलंबित हुईं। 02569 नंबर की दरभंगा-दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस गोरखपुर से करीब चार घंटे की देरी से रवाना हुई। यात्री समय से पहुंचने के बाद भी स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करते रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें