फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार्बाइन की होम डिलीवरी कराने वाला छात्रनेता गिरफ्तार, लड़ चुका है छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव

Mon, 09 Jan 2023 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

शाहपुर के आजादनगर बिछिया का मूल निवासी केसी तिवारी मौजूदा समय में परिवार के साथ लखनऊ के विभूतिखंड में सामुदायिक केंद्र के पास रहता है। वर्ष 2016 में वह समाजवादी छात्रसभा के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुका है।
विज्ञापन
आरोपी केसी तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बाइन की होम डिलीवरी कराने वाले छात्रनेता केसी तिवारी को खोराबार थाना पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस मिला है। इस आधार पर उसके खिलाफ ऑर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कार्बाइन के साथ गिरफ्तार सपा के पूर्व प्रदेश सचिव कुंवर प्रताप सिंह के पुत्र मतौनी के ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह से पूछताछ के बाद की गई है।  

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और खोराबार थाने की पुलिस कार्बाइन की होम डिलेवरी करने वाले कुशीनगर जिले के युवक की तलाश में लगी है। इसी क्रम में केसी तिवारी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी मूलरूप से शाहपुर क्षेत्र के बिछिया का रहने वाला है। दो वर्षों से परिवार के साथ लखनऊ में रह रहा था।

खोराबार के मतौनी गांव के प्रधान विजय प्रताप सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने लखनऊ में रहने वाले कृष्णचंद्र तिवारी उर्फ केसी को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद केसी तिवारी ने बताया कि कुशीनगर जिले के रहने वाले युवक से उसकी जान पहचान थी, जिसने कार्बाइन लाकर दी थी। प्रधान के पकड़े जाने की सूचना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है।
विज्ञापन


सर्विलांस की मदद से क्राइम ब्रांच और खोराबार थाने की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें कई बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं, जो अवैध असलहों का कारोबार करते हैं। पुलिस ऐसे लोगों की सूची तैयार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

 

विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा से लड़ चुका है गोविवि में छात्रसंघ का चुनाव

शाहपुर के आजादनगर बिछिया का मूल निवासी केसी तिवारी मौजूदा समय में परिवार के साथ लखनऊ के विभूतिखंड में सामुदायिक केंद्र के पास रहता है। वर्ष 2016 में वह समाजवादी छात्रसभा के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुका है। सपा में बड़े नेताओं से उसकी अच्छी जान पहचान बताई जाती है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि विजय प्रताप पर दर्ज मुकदमे में केसी तिवारी का भी नाम शामिल किया गया है। कार्बाइन की डिलीवरी करने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें