फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: अर्थ स्टेशन से गोरखपुर को चैनल के रूप में जगह मिलने की जगी उम्मीद, दूसरे देश में भी देख सकेंगे कार्यक्रम

Sat, 27 Nov 2021 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अर्थ स्टेशन का लोकार्पण तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी और केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री करेंगे। चैनल के रूप में जगह मिलने पर गोरखपुर के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूरदर्शन के अर्थ स्टेशन से गोरखपुर को चैनल के रूप में जगह मिलने की उम्मीद जगी है। इससे शहर में होने वाले सांस्कृतिक समेत अन्य कार्यक्रमों का संजीव प्रसारण लोग देश-दुनिया के किसी भी हिस्से से देख सकेंगे। तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के हाथों अर्थ स्टेशन का लोकार्पण होने के बाद गोरखपुर सीधे सैटेलाइट से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी की पहल पर गोरखपुर के दूरदर्शन केंद्र में अर्थ स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सात करोड़ की लागत से इसका निर्माण पूरा हो चुका है। अर्थ स्टेशन के लोकार्पण के बाद फ्रिक्वेंसी भी बढ़ जाएगी। गोरखपुर को चैनल के रूप में जगह मिलने पर स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा। साहित्यिक गतिविधियां भी बढे़ंगी।

अभी तक गोरखपुर के सभी कार्यक्रम दूरदर्शन लखनऊ भेजे जाते हैं। जहां से इन कार्यक्रमों का प्रसारण सप्ताह में केवल तीन दिन डेढ़ घंटे के लिए ही होता है। फिलहाल अब तक लोकार्पण कार्यक्रम की लिखित तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। मौखिक तौर पर विभाग को तैयार रहने को कहा गया है। विभाग ने लोकार्पण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

 
डीडी भोजपुरी का होगा विकास
गोरखपुर चैनल को जगह मिलने पर डीडी भोजपुरी का विकास हो सकेगा। देश-दुनिया के किसी भी हिस्से से लोग भोजपुरी को डीटूएच, डीडी नेशनल के माध्यम से देख सकेंगे। अर्थ स्टेशन सीधे सैटेलाइट से जुड़ जाएगा। इसके बाद से सीधे यहीं से दूरदर्शन अपना सिग्नल भेज सकेगा। इस प्रक्रिया में दूरदर्शन गोरखपुर को काफी फायदा मिलेगा। स्थानीय स्तर पर विज्ञापन भी मिल सकेंगे। इससे उन्हें आर्थिक आय भी होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें