फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन

देवरिया। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण से छूटे तथा द्वितीय डोज के ड्यू लाभार्थियों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की है। इसके मद्देनजर 24 जून तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत टीमें घर-घर दस्तक देंगी और केंद्र पर द्वितीय डोज से वंचित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए करीब 416 टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा 60 व उसके ऊपर के आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क प्रिकाशन डोज भी लगाया जाएगा। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार लिया गया है। कोविड से बचाव के लिए सरकार का टीकाकरण पर विशेष जोर है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से अभियान चलाया जाएगा। जनपद के सोलह ब्लाक स्थित स्वास्थ्य इकाईयों तथा दो अरबन इकाई क्षेत्र में हर रोज टीकाकरण होगा। इसके लिए करीब 416 टीमें लगाई जाएंगी। टीम के सदस्य हर घर में दस्तक देंगे और टीकाकरण से वंचित तथा द्वितीय डोज के ड्यू लाभार्थियों को नजदीक के केंद्र तक ले जाएंगे, जहां वैक्सीनेशन टीम द्वारा टीका लगाया जाएगा। शिक्षा विभाग के लोगों को वैरीफाइ करने की जिम्मेदारी होगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, ग्राम्य व राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे। अभियान में बारह वर्ष से ऊपर के पात्र लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। नियमित टीकाकरण दिवस बुधवार, शनिवार को छोड़कर अन्य दिन अभियान चलेगा। अभियान का उद्देश्य घर घर जाकर पात्र लोगों को प्रथम, द्वितीय डोज का टीका लगाना है।
छूटे लाभार्थियों के वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल से ड्यू लिस्ट इंटीग्रेटेड कोविड कमांडर सेंटर पर उपलब्ध करा दी गई है। लाभार्थियों को फोन पर सूचना देकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। टीकाकरण अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। वैक्सीनेशन टीम द्वारा फ्लैक्सी टाइमिंग, स्पिलिट सेशन नीयर टू होम सीवीसी आदि व्यवस्थाओं का उपयोग करते हुए छूटे एवं ड्यू लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. सुरेंद्र सिंहजिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन

---------
कोविड टीका के द्वितीय डोज के ड्यू लाभार्थियों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के तहत टीम के सदस्य हर घर पर पहुंचेंगे। पात्र लोगों का गांव व नजदीक स्थित केंद्र पर टीकाकरण किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र टीकाकरण से वंचित न रह जाए। डॉ. आलोक पांडेय
सीएमओ
अभियान की रियल टाइम होगी मॉनिटरिंग: डीएम
जिलाधिकारी ने की टीकाकरण के विशेष अभियान की समीक्षा, घुमंतू पर विशेष जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को वर्चुअल घर-घर दस्तक अभियान के तहत चलने वाले विशेष कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने जिले की 1185 ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर टीकाकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए। अभियान की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। वैक्सीनेशन से ही इससे सुरक्षित रहा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मोबिलाइजेशन टीम के पास ड्यू लिस्ट उपलब्ध होनी चाहिए। टीम में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, पंचायत सहायकों को अपने दायित्वों की जानकारी होनी चाहिए। कोटेदार, लेखपाल एवं ग्राम प्रधान की सक्रिय भागीदारी से वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को प्रोत्साहित कर टीकाकरण केंद्र पर लाया जाए। कहा कि विशेष वैक्सीनेशन ड्राइव की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशानुरूप निष्ठा के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

डीएम ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि टीकाकरण केंद्रों पर समय से वैक्सीन पहुंच जाए। वैक्सीनेटर, वेरिफायर और मोबिलाइजर संबंधित एमओआईसी के मार्गदर्शन में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। कहा कि अभियान में घुमंतु, ईंट-भट्ठों के कामगारों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, बीएसए संतोष कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय सहित सभी एमओआईसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें