फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

बरहज/गड़ेर। क्षेत्र के खुदियां मिश्र गांव निवासी और दुकानदार राममनोहर गुप्त (35) की गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। शनिवार की देर शाम बारीपुर चौराहे सड़क हादसे में राममनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

राममनोहर गांव के ही रामानंद के साथ बाइक से देवरिया जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बारीपुर चौराहे के निकट पहुंचे के विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने राममनोहर को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। राममनोहर की मौत की जानकारी होने पर पत्नी ममता और मां राजपति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। राममनोहर सोनाड़ी चौराहे पर दुकान चलाते थे। उनकी दो पुत्रियां श्रेया और साक्षी हैं। सड़क हादसे में हुई मौत से गांव में सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें