फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सोखा रजिस्टर बंद... तांत्रिक फिर करने लगे वारदात

Thu, 28 Sep 2023 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि तंत्र-मंत्र के आड़ में कुछ वारदातें सामने आई हैं। सोखा-तांत्रिक रजिस्टर पर काम कराया जाएगा। आरोपियों को पुलिस ने जेल भिजवाया है। इसकी नियमित निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 अगस्त 2021 को पिपराइच इलाके के मटिहनिया सोमानी गांव में पांच साल के मासूम गजेंद्र की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। आरोपी तांत्रिक संतोष कुमार साहनी को जेल भिजवाया गया था। कुछ दिनों बाद चौरीचौरा में भी एक बच्चे का तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपहरण करने का मामला सामने आया। इन दो सनसनीखेज घटनाओं के बाद तत्कालीन एसएसपी ने सोखा रजिस्टर बनाया। जिले में 257 तांत्रिक भी चिह्नित हुए, लेकिन अब उनकी निगरानी बंद हो गई है। नतीजा यह है कि वारदातें फिर से सामने आने लगी हैं।

विज्ञापन


चौरीचौरा के बैकुंठपुर में बीते 28 मई को महिला तांत्रिक उषा देवी और रिश्तेदार सुनकेशा की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में ही हुई थी। दो महीने से ज्यादा की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पति गया मौर्या को जेल भिजवाया। इसी तरह 23 सितंबर को गगहा इलाके में घर में तंत्र-मंत्र के बहाने गहने गायब करने का मामला सामने आया है। जाहिर कि तंत्र-मंत्र की आड़ में वारदातें लगातार हो रही हैं। ऐसे ही बढ़ती घटनाओं पर काबू पाने के लिए सोखा रजिस्टर की अहमियत महसूस की गई थी, लेकिन अब पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

इसे भी पढ़ें: 30 सितंबर को वैधता हो रही खत्म: महज दो दिन का मौका, बदल लें दो हजार के नोट
विज्ञापन


दरअसल, सोखा रजिस्टर में सोखा-तांत्रिक का नाम, उम्र, पिता का नाम, मूल पता, मोबाइल नंबर, वर्तमान पता, गांव के प्रधान, चौकीदार व अन्य नागरिकों का नाम दर्ज करना था। इसके अलावा मूल जीविकोपार्जन का तरीका, अन्य कोई गतिविधि, मूल पते पर पुलिस का सत्यापन, आपराधिक इतिहास की वर्तमान स्थिति, पूर्व में इनकी गतिविधि जो विवाद का कारण बनी हो, लेकिन पुलिस केस ना हुआ हो, जैसी जानकारियां भी जुटानी थीं। लेकिन अब इसकी निगरानी बंद हो गई है और तांत्रिक फिर से वारदात करने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: बांट दिए गए थे मनमाने तरीके से लोन: कंगाली से उबरने में लगा जिला सहकारी बैंक, फंसे हैं 40 करोड़

जिले में चिह्नित हैं 259 तांत्रिक

अभियान में गगहा थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा 76 तांत्रिक मिले थे। दूसरे नंबर पर पिपराइच है, जहां 23 तांत्रिक चिह्नित हैं। इसके अलावा राजघाट में छह, तिवारीपुर दो, कैंट में सात, खोराबार में आठ, रामगढ़ताल में चार, गोरखनाथ में तीन, कैंपियरगंज में चार, सहजनवां में 15, पीपीगंज में 18, गीडा में छह, चिलुआताल में सात, चौरीचौरा में नौ, झंगहा में छह, गुलरिहा में 17, बांसगांव में 14, गोला में 16, बड़हलगंज में दो, खजनी में तीन, सिकरीगंज में छह, हरपुर-बुदहट में सात तांत्रिक चिह्नित हैं।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: पादरी बाजार फ्लाईओवर को मंजूरी, अब जाम से मिलेगी मुक्ति

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि तंत्र-मंत्र के आड़ में कुछ वारदातें सामने आई हैं। सोखा-तांत्रिक रजिस्टर पर काम कराया जाएगा। आरोपियों को पुलिस ने जेल भिजवाया है। इसकी नियमित निगरानी भी की जाएगी।
 
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुईं प्रमुख घटनाएं

  • 19 अगस्त, 2021 : पिपराइच के मटिहनिया गांव में गन्ने के खेत में पांच वर्ष के बच्चे का शव मिला। पुलिस ने इस मामले में गांव के तांत्रिक को गिरफ्तार किया था।
  • 01 सितंबर, 2021 : पिपराइच क्षेत्र में छह साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। वह घर के बरामदे में मां के साथ सोया था। पुलिस ने पांच घंटे में बच्चे को बरामद कर लिया।
  • जुलाई, 2021 : तंत्र-मंत्र के चक्कर में झंगहा क्षेत्र में हरिनारायण की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।
  • 06अप्रैल, 2022 : बांसगांव के बहोरवा गांव में बच्चे की हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में बच्चे की हत्या हुई, घटना का पर्दाफाश अभी तक नहीं हुआ।
  • 21 अप्रैल, 2022 : सिकरीगंज क्षेत्र में बच्चे का कटा हुआ सिर मिला। तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या की आशंका जताई गई। इस घटना का भी पर्दाफाश नहीं हुआ।
  • 23 सितंबर 2023: गगहा पुलिस ने घर में तंत्र-मंत्र के बहाने गहने गायब करने के मामले में केस दर्ज किया। केस दर्ज कराने वाली कलावती देवी का आरोप है कि तांत्रिक को लेकर आई बेटी सुशीला, नातिन दीपा भी इस घटना में शामिल हैं। गगहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर बेटी सुशीला, नातिन दीपा कुमारी और तांत्रिक लल्लू बाबा पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
  • 28 मई 2023: चौरीचौरा के बैकुंठपुर में महिला तांत्रिक उषा देवी और रिश्तेदार सुनकेशा की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में ही हुई थी। दो महीने से ज्यादा की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पति गया मौर्या को जेल भेजा। जांच में सामने आया था कि तंत्रमंत्र के चक्कर में पत्नी उषा के पास लोगों का आना-जाना होता था, इस वजह से पति को चरित्र पर संदेह हो गया था। खुद को बचाने के लिए उसने रिश्तेदार सुनकेशा के सिर पर भी हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
  • 21 अप्रैल 2022: सिकरीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक साल के मासूम का कटा सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। उसका धड़ लापता था और उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी लेकिन पर्दाफाश नहीं हो पाया। जांच में आशंका जाहिर की गई थी कि तंत्रमंत्र में ही उसकी बलि चढ़ाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें