फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा गोरखपुर है गोरखपुर: रामगढ़ताल में सैर-सपाटे के लिए विकसित किया जाएगा जलाशय, 10 करोड़ से होगा सुंदरीकरण

Fri, 06 Oct 2023 02:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने कहा कि वाटर बॉडी का सुंदरीकरण कराने से रामगढ़ताल क्षेत्र की भव्यता बढ़ जाएगी। पहले चरण में दो हिस्सों में काम चल रहा है। फूड पार्क बनाने वाली फर्म को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
रामगढ़ताल क्षेत्र में वाटर बॉडी की बदलेगी सूरत, कराया जाएगा सुंदरीकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में तारामंडल इलाके में नौकायन से लेकर सर्किट हाउस तक प्राकृतिक जलाशय को अब वाटर बॉडी के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। वाटर बॉडी के किनारे सुबह टहलने वालों के लिए जाॅगिंग ट्रैक बनेगा और बोटिंग की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। एक तरफ से दूसरी ओर जाने के लिए दो पुल भी बनाए जाएंगे। जीडीए ने इस प्रोजेक्ट के लिए पहले चरण का काम भी शुरू करा दिया है। नए साल में शहरवासियों को सैर-सपाटा के लिए एक और बेहतर जगह उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


रामगढ़ताल के सामने नया सवेरा के पास से वाटर बॉडी करीब 42 एकड़ में होटल मैरिएट के पीछे तक फैली है। इसके सुंदरीकरण के लिए जीडीए की ओर से 10 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। जीडीए अधिकारियों के अनुसार, वाटर बॉडी तारामंडल, आंबेडकर पार्क के बगल से होते हुए वसुंधरा एंक्लेव, सर्किट हाउस के बगल से होटल मैरिएट के नजदीक पहुंचती है। वाटर बॉडी के निर्माण की जिम्मेदारी भी फूड पार्क बनवा रही फर्म को ही दी गई है। दूसरे चरण में निर्माण, सजावट, पुल और जाॅगिंग आदि काम कराए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: देवरिया सामूहिक हत्याकांड: बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अनमोल के घरवालों से की मुलाकात
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जीडीए अधिकारियों के मुताबिक, इससे तारामंडल और आंबेडकर पार्क को जोड़ा जाएगा। इन दोनों जगहों पर सुंदर घाट बनेंगे। साथ ही जगह जगह लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: स्वस्थ पेशे की बीमार तस्वीर: एम्स में अब उपकरणों की सप्लाई में भी पकड़ा दलालों का डॉक्टरों से गठजोड़

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने कहा कि वाटर बॉडी का सुंदरीकरण कराने से रामगढ़ताल क्षेत्र की भव्यता बढ़ जाएगी। पहले चरण में दो हिस्सों में काम चल रहा है। फूड पार्क बनाने वाली फर्म को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बचे हुए हिस्से में कार्य के लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार हो जाएगी। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें