दोनों ओर से वाहनों के आने पर काफी दिक्कत होती है। इस रोड के चौड़ीकरण की मांग काफी दिनों से चल रही थी। इसको देखते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा था। पीडब्ल्यूडी की तरफ से चौड़ीकरण के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति देकर बजट भी दे दिया है।
बृहस्पतिवार की दोपहर 12.30 बजे गढ़वा कस्बा में सड़क के किनारे ऑटो खड़े थे। इसी बीच कुशीनगर की ओर से बालू लदे दो ट्रक भी आ गए। सड़क पर जाम लग गया। करीब 10 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा। इसी रूट पर थोड़ा आगे बढ़ने पर मुंडरीगढ़वा में सड़क के किनारे दोनों तरफ मकान और दुकान हैं। यहां दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। कस्बे के दोनों ओर मोड़ हैं, जहां से वाहन आ-जा रहे थे। इससे जाम जैसी स्थिति हो जा रही थी। कस्बे के लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से जाम से राहत मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: सत्संग में मिले, फिर की शादी... अब दहेज के लिए घर से निकाला
सड़क पर हर जगह दिक्कत नहीं होती है लेकिन जहां-जहां पर आबादी है, वहां आसपास मकान बने हुए हैं। सड़क जब चौड़ी हो जाएगी तो वाहन आराम से गुजर सकेंगे। -
दशरथ गुप्ता, उस्का कस्बा।
इस सड़क यातायात का दबाव रहता है। चौड़ीकरण से वाहनों के आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। चौड़ी सड़क होने से दुर्घटना की संभावना कम रहेगी।
-योगेंद्र यादव, सिहोंरिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर गेट पर कारतूस के साथ पकड़े गए युवक बोले- झोले में यह कहां से आया मालूम नहीं
सड़क की सात मीटर चौड़ाई बढ़ जाने से राहत हो जाएगी। मोड़ पर लगने वाले जाम से राहत मिल जाएगी। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से मांग की गई थी।
-राम केश सिंह, ग्राम मठिया।
पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने कहा कि आवागमन की असुविधा दूर करने के लिए सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर शासन ने धन अवमुक्त कर दिया है।