सद्दाम व प्रमोद ने बताया था कि शराब पीने के बाद वह छत से गिर गया। पुलिस ने सद्दाम व प्रमोद से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि शराब पीने के बाद नूर मोहम्मद व आफताब से शिवा का झगड़ा हो गया और मारपीट शुरू हो गई।
इस दौरान शिवा को धक्का लग गया, जिससे वह छत से गिर गया और सिर में चोट लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद भाई रमन की तहरीर पर नूर मोहम्मद व आफताब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था।
दोस्त ने ही दी थी शिवा के भाई रमन को मौत की सूचना
दोस्तों ने रात में भाई रमन को युवक के छत से गिरने की सूचना दी थी। इसके बाद पिता और भाई उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद घरवाले शव को लेकर कॉलोनी में आए और सुबह में पुलिस को सूचना दी। शिवा का बैग और शराब की बोतलें पुलिस को छत पर मिली थी। शिवा अपने चाचा के साथ पंजाब में रहता था और एक माह पहले ही गोरखपुर आया था।