फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत बनी बरसात: घर छोड़कर किराए का कमरा खोज रहे हैं लोग, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Sat, 11 Sep 2021 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
लभराव के कारण बच्चों को अपने जूते हाथ में लेकर सड़क तक आना-जाना पड़ रहा है। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर के कृष्णानगर के लोग अपना घर छोड़कर किराए का कमरा खोज रहे हैं। देवरिया रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज के नजदीक बसी कृष्णा नगर कॉलोनी में 20 दिनों से जलभराव है। नालियों का पानी सड़क पर जमकर सड़ने लगा है। नगर निगम के वार्ड नंबर तीन के इस हिस्से में करीब 200 परिवारों का जीवन नारकीय हो गया है। तमाम लोग इस कॉलोनी के अपने पक्के मकान को छोड़कर अन्य जगहों पर दोस्तों एवं रिश्तेदारों के घर पर रहना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट, एम्स व इंजीनियरिंग कॉलेज के नजदीक पुराना खाले टोला मोहल्ला है। इस मोहल्ले में अब कृष्णा नगर, विद्यानगर, प्रेमनगर आदि नई कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। इनमें अधिकांश नौकरीपेशा लोगों के घर हैं। इस साल की बरसात मोहल्ला वासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने के चलते पिछले 20 दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है। घरों व अगल-बगल का गंदा पानी भी बहकर सड़क पर आ चुका है। पानी सड़ने से बदबू आना शुरू हो गया है। लोगों की गुहार पर नगर निगम ने यहां पानी निकालने के लिए दो पंपिंगसेट लगाए हैं, लेकिन पानी अभी कम नहीं हो पाया है।

नाले में भी भरा है पानी
देवरिया रोड के किनारे बने नाले में पानी का बहाव बहुत धीमा है। लोगों का कहना है कि नाला आगे ऊंचा हो गया है, जिससे पानी आगे बह नहीं पाता। नाला भरा होने के चलते मोहल्ले के पानी भी नाले में नहीं गिर पा रहा है। मोहल्ले के विकास, रामजीत, दिनेश आदि का कहना है कि अभी कुछ दिन से बरसात रुकी है, तब ये हालत है। अगर कहीं बरसात हो गई तो स्थिति और भी बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन

 
जूता-चप्पल हाथ में लेकर निकल रहे बच्चे
इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों के सामने बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर चिंता है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने के कारण कोई सवारी गाड़ी अंदर जा नहीं रही है। बाइक व साइकिल से बच्चों को बाहर लाने में गिरने का खतरा है। लिहाजा बच्चों को अपने जूते हाथ में लेकर सड़क से घर तक आना-जाना पड़ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

बोले मोहल्लावासी-

खाले टोला के दिलीप ने बताया कि जलभराव की ऐसी समस्या इससे पहले वर्ष 2008 में आई थी। हालांकि, जल्दी ही उपाय कर देने से किसी को इतने दिन तक दिक्कत नहीं हुई थी। इस बार तो मोहल्ले में भरा पानी कम ही नहीं हो रहा है। सड़क पर गंदगी बह रही है। पानी सड़ने लगा है, जिससे अब संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है
 
खाले टोला के रमेश कुमार ने बताया कि देवरिया रोड के किनारे बने नाले के पानी का बहाव बहुत धीमा है। पंपिंग सेट के जरिये जो पानी नाले में डाला जा रहा है, वह भी नहीं बह रहा है। मोहल्ले के अंदर नालियों का निर्माण नहीं हुआ है, जिसके कारण बारिश का सारा पानी सड़क पर ही बह रहा है। इसके अलावा लोगों के घर का गंदा पानी भी यहीं बह रहा है।
 
कृष्णानगर कॉलोनी के ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शहर में हों या गांव में, नागरिकों को सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की जरूरत होती है। तेजी से बढ़ रहे गोरखपुर शहर में तमाम नए लोगों ने घर बनाए हैं। अभी इन नई कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कृष्णानगर मोहल्ले में भरे पानी को निकालने के लिए तेजी से प्रयास करने की जरूरत है।
 
कृष्णानगर कॉलोनी के विजय यादव ने बताया कि शहर में दो विश्वविद्यालय होने के चलते अगल-बगल के जिलों के विद्यार्थी यहां पढ़ने आते हैं। किराए का कमरा लेकर रह रहे इन छात्रों को जलभराव के चलते बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, उनके सामने और दिक्कत है। प्रशासन ने यहां दो पंपिंगसेट लगाया हैं, लेकिन उनसे पानी नहीं निकल पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें